भजन संध्या में भक्त खुब झूमें

सेन समाज विकास संस्था उदयपुर द्वारा संत शिरोमणी सेन जी महाराज की 715 वी जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रम के चोथे दिन सेन भवन, धानमंडी चारभूजा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक कलाकार भगवती लाल साहू मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये जिसमें समाज के महिलाऐ एवं पुरूष झूम उठे ।

 | 

समाज अध्यक्ष राजेन्द्र सेन ने बताया कि सेन जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक भगवती लाल साहू मंडली द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई। श्री साहू ने अपनी भजनो की प्रस्तुति गजानंद वंदना – आओ जी गजानंद आओ से की। इसके बाद संत द्वारे आए, चारभूजा के नाथ, छोटी-छोटी गैया छोटे- छोटे ग्वाल, बड़ी देर भई नंदलाल, जैसे कई भजनों की प्रस्तुति दी। उपस्थित भक्त आंनंदित होकर झूम उठे । इस अवसर पर सेन महिला संगठन की अध्यक्ष विमला सेन,नर्बदा सेन, गीता सेन, मंजू सेन, शशीकला सेन, राजश्री सेन और कुसुमलता सेन, शंकूतला सेन मंडली ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी ।

इस अवसर पर समाज के प्रबुद जन उपस्थित थे। गुरूवार को सेन जंयती का मुख्य समारोह महिला थाने के सामने, चित्रकुट नगर स्थित सेन निर्माणाधिन सामुदायिक भवन एवं छात्रावास में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जिसमें समाज के वरिष्ठजनों ,रक्तदाताओं, भामाशाहो एवं खेलकूद एवं शिक्षा में उत्कृष्ट रहें खिलाडि़यों छात्र-छात्राओं को समान्नित किया जायेगा एवं भोजन प्रसादी के साथ समापन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News