बीएसएनएल की धन लक्ष्मी योजना : बकाया बिल जमा करने पर मिलेगा स्पेशल फेस्टिवल डिस्काउंट

बीएसएनएल ने दशहरा - दिवाली के फेस्टिवल सीजन में अपने उपभोक्ताओं के लिए प्रोजेक्ट धन लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत बीएसएनएल के दशहरा - दिवाली के इस फेस्टिवल सीजन में बिल जमा कराने पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जायेगा। उदयपुर के महाप्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत मौजूदा बिल एवं एक माह में देय बिल का भुगतान दिनांक 18.10.2018 से 7.11.2018 तक जमा कराने पर बिल राशि (जीएसटी को छोड़कर) पर 1% का स्पेशल फेस्टिवल डिस्काउंट दिया जाएगा।

 | 

बीएसएनएल की धन लक्ष्मी योजना : बकाया बिल जमा करने पर मिलेगा स्पेशल फेस्टिवल डिस्काउंट

बीएसएनएल ने दशहरा – दिवाली के फेस्टिवल सीजन में अपने उपभोक्ताओं के लिए प्रोजेक्ट धन लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत बीएसएनएल के दशहरा – दिवाली के इस फेस्टिवल सीजन में बिल जमा कराने पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जायेगा। उदयपुर के महाप्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत मौजूदा बिल एवं एक माह में देय बिल का भुगतान दिनांक 18.10.2018 से 7.11.2018 तक जमा कराने पर बिल राशि (जीएसटी को छोड़कर) पर 1% का स्पेशल फेस्टिवल डिस्काउंट दिया जाएगा।

इसी प्रकार एंटरप्राइजेस बिजनेस (EB) सेगमेंट के बिलों पर जमा कराने की तिथि कुछ भी हो, बिल को 18.10.2018 से 7.11.2018 तक जमा कराने पर बिल की राशि (जीएसटी को छोड़कर) पर 2% डिस्काउंट दिया जाएगा।

Download the UT App for more news and information

उसके अतिरिक्त सभी सेवाओं एवं सेगमेंट के बिल जो 5 माह के अंदर या अग्रिम जमा करवाने बिल की राशि (जीएसटी को छोड़कर) पर 3% फेस्टिवल डिस्काउंट दिया जाएगा। बिल जमा करने के लिए बीएसएनल के कैश कलेक्शन सेंटर एवं ग्राहक सेवा केंद्र रविवार को भी खुले रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News