धानमंडी पुलिस ने किया प्रमोद मेहता हत्याकाण्ड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

धानमंडी पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने शहर के बहुचर्चित दवा वयवसायी प्रमोद मेहता हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज तीन आरोपियों मोईन, मोहम्मद सलाम और फ़िरोज़ खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कबूला है की उसने प्रमोद मेहता की हत्या लूट के इरादे से की थी।

 | 
धानमंडी पुलिस ने किया प्रमोद मेहता हत्याकाण्ड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

धानमंडी पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने शहर के बहुचर्चित दवा वयवसायी प्रमोद मेहता हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज तीन आरोपियों मोईन, मोहम्मद सलाम और फ़िरोज़ खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कबूला है की उसने प्रमोद मेहता की हत्या लूट के इरादे से की थी। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया की पुलिस को इस हत्यकांड की गुत्थी सुलझाने में तीन महीने का समय लगा, अभी पुलिस को हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि तीन माह पूर्व धानमंडी थाना क्षेत्र के धोली बावड़ी में दवा व्यवसायी प्रमोद मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके कारण जैन समाज में काफी रोष था। हत्यकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जैन समाज ने धरना प्रदर्शन भी किया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News