ज़िला स्तरीय धनवंतरि महोत्सव आज

आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आयुर्वेद चिकित्सकों, विभागीय कर्मचारी एवं परिचारकों आदि का सम्मान

 | 
ayuved

उदयपुर 22 अक्टूबर। आयुर्वेद विभाग उदयपुर द्वारा धन्वंतरि त्रयोदशी के उपलक्ष में आयुर्वेद दिवस एवं जिला स्तरीय धनवंतरि महोत्सव का आयोजन 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से नाइयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में किया जाएगा। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर डॉ रमेश चंद बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ प्रद्युम्न राजौरा करेंगे तथा मुख्य अतिथि उमाशंकर शर्मा एमपीयूएटी के पूर्व कुलपति व विशिष्ट अतिथि संभागीय वन संरक्षक आर.के.जैन होंगे।

कार्यक्रम संयोजक वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आयुर्वेद चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, विभागीय कर्मचारी एवं परिचारकों आदि का सम्मान किया जाएगा, साथ ही स्वर्गीय वैद्य भोला शंकर शर्मा की पुण्य स्मृति में आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सक वैद्य योगेश्वर चौबीसा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News