धन्वतरि महोत्सव समारोह कल
भगवान धन्वंतरि आर्विभाव दिवस के उपलक्ष्य में धन्वंतरि महोत्सव समारोह का आयोजन पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचन्द कटारिया के मुख्यातिथ्य में मंगलवार सुबह 10.30 बजे आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आयोजित होगा।

औषधालय प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि महंत सुरेश गिरी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर रजनी डांगी करेंगी जबकि समाजसेवी दिनेश भट्ट, अति.जनजाति आयुक्त जितेन्द्र उपाध्याय, पंडित उमेश चन्द्र गौड, प्रमोद सामर, कुन्तीलाल जैन, आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ.एम.एल.धाकड तथा पार्षद ललित प्रजापत सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी।