सिरोही के रहने वाले 25 वर्षीय रोगी धर्मेंद्र सिंह को अचानक काम करते हुए बुखार हुआ देखते ही देखते तबीयत बहुत बिगड़ने लगी। हालत में सुधार न आने पर रोगी को उदयपुर के गीतांजली हॉस्पिटल में लाया गया।
उदयपुर लाने के दौरान रोगी की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई तथा इंफेक्शन इतना गंभीर था कि उसके गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया, पेशाब नहीं आ रहा था, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
रोगी में सीवियर फाल्सीपरम मलेरिया एवं मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने के साथ कार्डिक अरेस्ट भी हुआ जिस कारण रोगी को वेंटिलेटर पर रखा गया तथा हेमोडायलिसिस भी किया गया जीएमसीएच में इस तरह से अलग-अलग विभाग के डॉक्टर्स की टीम द्वारा एक ही छत के नीचे रोगी को बेहतीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराकर इलाज किया गया।
पल्मनोलॉजिस्ट डॉ.अमित गुप्ता, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सूरज गुप्ता, इंटेंसिविस्ट डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. मुकेश रूंडला, डॉ.प्रियंक मेंगी, डॉ. वीरेंद्र ढाका, डॉ.अनुष जैन तथा एस.आई.सी.यू स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से आज रोगी स्वस्थ है एवं अपनी दिनचर्या का निर्वाहन कर रहा है।