लेक फेस्टिवल की धूम 18 से

जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास एवं पर्यटन विभाग के साझे में होने 18 व 19 नवंबर को उदयपुर में लेक फेस्टिवल की धूम रहेगी। आयोजन के दौरान लेकसिटी की झीलों में वाटर स्पोट्र्स प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न रंगारंग आयोजन होंगे। लेक फेस्टिवल के दौरान 18 नवंबर को प्रातःकाल श्रमदान, स्वीमिंग एवं बर्ड वाचिंग जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं शाम को वाटर स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं साइक्लोथोन का आयोजन किया जाएगा।

 | 

फतहसागर किनारे पर मुम्बईयां बाजार के बाहर बहुरूपियां एवं कठपुतली कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरकर फेस्टिवल को और आकर्षण प्रदान करेंगे। सायं 6.30 बजे आरती का आयोजन होगा। वहीं सायं 7 बजे से ‘तारे जमीन पर‘ कार्यक्रम के तहत स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां होंगी।

वहीं 19 नवंबर को प्रातःकाल में मेराथन एवं श्रमदान का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से स्कूली बच्चों के लिए ड्राइंग कम्पीटीशन, 11 बजे से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां होगी। वहीं सायं 5 बजे से फतहसागर झील में तैरती डबल डेकर बोट पर पुलिस बैण्ड अपनी स्वर लहरियां बिखेरेगा। वहीं सायं 7 बजे से मेगा सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News