ध्रुव दक का धमाका, सीकर के प्रथम वरियता प्राप्त अर्पित गुप्ता को हराया

चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में ऑल राजपुताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य जूनियर ओपन बालक – बालिका शतरंज प्रतियोगिता शनिवार 29 जून को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में शुरू हुई।

 | 

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के कुल 91 शातिर हिस्सा ले रहे है। जिसमें से 10 अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड़ खिलाड़ी है। तीसरे चक्र में लेकसिटी के ध्रुव दक ने प्रथम वरियतायी सीकर के अर्पित कुमार गुप्ता को हराकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर किया।

इसी चक्र में पल्लव चौधरी ने मोनिका साहू और दूसरे चक्र में गौकुलजी पिल्लेय ने शुभानी कपूर, मुदित कुकरेती ने अर्पिता जैन को हराकर उलटफेर का दौर जारी रखा।

प्रतियोगिता में उदयपुर, सीकर, जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ व ऋषभदेव के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य निर्णायक रिषी सालवी के अनुसार तीन चक्र पश्चात् प्रतियोगिता में बढ़त लिये शातिर इस प्रकार हैं-

जुनियर बालक वर्ग- भावेश साहू, योगेश हिगंड़, ध्रुव चौधरी, निखिल यादव, ध्रुव दक, मुदित बाबेल, चयन दुरेजा, पल्लव चौधरी, जोधपुर के पल्लव माहेश्वरी (3 अंक), मंथन चित्तौड़ा, ऑस्टिन जार्ज, जयपुर के कार्तिक सौरिक (2.5 अंक)

जुनियर बालिका वर्ग- पारूल पोरवाल, शुभानी कपूर, अर्पिता जैन, मोनिका साहू, दिशा सिसोदिया, अक्षी छतवानी, वीना डामोर बढ़त लिये हुए है।

प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 8:00 बजे खेला जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News