डायबिटीज नि:शुल्क जांच शुक्रवार को

राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में धन्वन्तरि सप्ताह के अन्तर्गत तीसरे दिन एक दिवसीय माइग्रेन रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रात: 9 से 12 बजे तक किया गया।

 | 

राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में धन्वन्तरि सप्ताह के अन्तर्गत तीसरे दिन एक दिवसीय माइग्रेन रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रात: 9 से 12 बजे तक किया गया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा साथ ही डायबिटीज की नि:शुल्क जांच कर उपचार किया जायेगा। शिविर में डॉ. औदीच्य के साथ रूकमणी कलासुआ, शंकरलाल मीणा, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र कुमार आमेटा ने अपनी सेवाएं दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News