Udaipur Times, UP Schools Winter Timing 2026 : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। UP के बेसिक शिक्षा विभाग ने मौसम के बदलते मिजाज और सर्दियों की आहट के साथ ही स्कूली बच्चों और शिक्षकों की समय सारणी में बदलाव कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आज से UP के सभी स्कूलों में विंटर टाइमिंग लागू कर दी गई है।
फिलहाल गर्मियों में स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते थे। मिली जानकारी के अनुसार लेकिन अब समय सारणी में बदलाव के बाद ये सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। UP बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। UP Schools Winter Timing
जानकारी के मुताबिक विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे सही समय पर विद्यालय पहुंचें, जिससे उनकी सेहत पर ठंड का असर न पड़े।
मिली जानकारी के अनुसार UP के परिषदीय विद्यालयों के लिए विंटर टाइमिंग आज से प्रभावी हो गई है। यह आगामी 31 मार्च तक यानी पूरे ठंड के सीजन के दौरान लागू रहेगी। इसके बाद 1 अप्रैल से फिर समर टाइमिंग (सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक) बहाल कर दी जाएगी। UP Schools Winter Timing
नए शेड्यूल के अनुसार, सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक यानी पहले 15 मिनट प्रार्थना सभा और योगाभ्यास के लिए तय किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दिनभर की पढ़ाई के बीच बच्चों के खानपान और आराम के लिए दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक लंच ब्रेक रखा गया है। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी और फिर छुट्टी होगी। UP Schools Winter Timing
जानकारी के मुताबिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय के अनुसार स्कूल का संचालन न होने पर संबंधित प्रशासन पर कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी जगह इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है।