क्या आपके भी घर या ऑफिस के दरवाजे पर लग गई दीमक या फफूंदी ? इन आसान उपायों से मिलेगा छुटकारा
Udaipur Times, Wooden furniture : बरसात के मौसम में घर में नमी बढ़ने के साथ लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियों और अलमारी में दीमक और फफूंदी लगने की समस्या बढ़ जाती है। अगर दीमक की शुरुआत अभी हुई है, तो कुछ लोग घरेलू उपाय भी आजमाते हैं। ऐसा ही एक आसान तरीका नींबू और सफेद सिरके के मिश्रण का है।
दो चीजों से तैयार करें अद्भुत स्प्रे तैयार
इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको सिर्फ नींबू और सफेद सिरका चाहिए। एक बाउल में दो बड़े चम्मच नींबू का रस और दो बड़े चम्मच सफेद सिरका मिलाकर घोल तैयार करें। इसे स्प्रे बोतल में भर लें।
जहां लकड़ी पर शुरुआती तौर पर दीमक या फफूंदी दिखाई दे रही है, वहां इस मिश्रण का हल्का स्प्रे किया जा सकता है। करीब आधे घंटे बाद उस हिस्से को साफ कपड़े से पोंछ दें।
ध्यान रखें कि यह घरेलू उपाय शुरुआती समस्या में ही आजमाने लायक है। दीमक अगर लकड़ी के अंदर तक फैल चुकी है, तो केवल इस तरह के स्प्रे पर निर्भर रहना सही नहीं होगा।
फफूंदी में भी कर सकते हैं ये नुख्सा इस्तेमाल
लकड़ी की सतह पर शुरुआती फफूंदी दिखाई देने पर भी नींबू और सिरके का यह मिश्रण सफाई में मदद कर सकता है। हालांकि फफूंदी बड़े हिस्से में फैल गई हो या बार-बार लौट रही हो, तो इसकी वजह घर में ज्यादा नमी या पानी का रिसाव हो सकता है। ऐसे में पहले नमी की समस्या को दूर करना जरूरी है।
दीमक ज्यादा फैल गई तो क्या करें?
अगर लकड़ी खोखली होने लगी है, जगह-जगह से बुरादा निकल रहा है या दीमक कई हिस्सों में फैल चुकी है, तो प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल कराना बेहतर विकल्प है। बहुत ज्यादा प्रभावित लकड़ी के सामान को इस्तेमाल करते रहना भी नुकसान बढ़ा सकता है। ऐसे मैं न आप इस स्प्रे का इस्तेमाल कर उससे राहत पा सकते है।
बरसात में ऐसे बचाएं अपना फर्नीचर
लकड़ी के फर्नीचर को गीली दीवार के संपर्क में न रखें।
घर में पानी का रिसाव या सीलन हो तो उसे जल्द ठीक कराएं।
बारिश के बाद कमरों में हवा और धूप आने दें।
फर्नीचर के कोनों और नीचे के हिस्से की नियमित जांच करें।
नमी ज्यादा रहने वाले स्थानों पर लकड़ी का सामान रखने से बचें।
काम की बात: नींबू-सिरके का मिश्रण शुरुआती सतही समस्या में सफाई के लिए आजमाया जा सकता है, लेकिन गंभीर दीमक या फफूंदी के मामले में विशेषज्ञ की मदद लेना ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी रहेगा। ऐसे में यदि समस्या अधिक हो तो तुरंत विशेषज्ञ की सलाह ले, ताकि आपके कीमती सामान सुरक्षित राह सके।
