दो बार NEET करने पर भी नहीं मिला MBBS, अब मिली शुभांगी को एक साथ 5 सरकारी नौकरियां

 | 
दो बार NEET करने पर भी नहीं मिला MBBS, अब मिली शुभांगी को एक साथ 5 सरकारी नौकरियां 

Udaipur Times, Success Story : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो अपनी किस्मत मेहनत के पसीने से लिखते है, वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। MP के शहडोल की रहने वाली शुभांगी मिश्रा ने बड़ी मिसाल पेश कि है। शुभांगी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET यूजी दो बार दी। 12वीं के बाद एक साल का ड्रॉप लेकर NEET का पहला प्रयास दिया जिसमें उन्हें 400 अंक मिले। 

एक और ड्रॉप ईयर लिया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 570 अंक हासिल किए। तीन साल तक लगातार मेहनत करने के बावजूद उन्हें MBBS में दाखिला नहीं मिल पाया। BDS मिल रहा था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। Success Story

उन्होंने अपना लक्ष्य बदला और आज महज 21 साल की उम्र में शुभांगी का चयन पांच सरकारी नौकरियों में हो चुका है। इनमें शामिल हैं— MP पुलिस कांस्टेबल, SSC स्टेनोग्राफ, MP पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI-स्टेनो), MP पुलिस सूबेदार। Success Story

जानकारी के अनुसार शुभांगी मिश्रा उमरिया के शाहपुर गांव की रहने वाली है, जो की शहडोल जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूर है। उनके पिता श्याम कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और मां सुनीता मिश्रा हाउसवाइफ हैं। शुभांगी ने अपनी स्कूली शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शहडोल से पूरी की। 12वीं के बाद कोविड काल में उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के जरिए NEET की तैयारी शुरू की। उन्होंने स्कूलिंग हिंदी मीडियम से की थी। Success Story

हालांकि कई नौकरियों में चयन के बावजूद उनका अंतिम लक्ष्य अभी भी सिविल सर्विसेज है। वे आज भी रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती हैं और UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई हैं। Success Story

शुभांगी के पिता बताते हैं कि शुभांगी ने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई। वह मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए करती थीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News