क्या आपने भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को नहीं कराया रिन्यू ? जाने इसके नुकसान

 | 
क्या आपने भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को नहीं  कराया रिन्यू ? जाने इसके नुकसान 

Udaipur Times, New Delhi : हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से जरूरी जानकारी आज हम आपको देने वाले है। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को समय पर रिन्यू न कराने से पॉलिसी लैप्स हो सकती है, जिससे संचित लाभों का नुकसान होता है और प्रतीक्षा अवधि दोबारा से लागू हो जाती है। हालांकि कई बीमा कंपनियां 15 से 30 दिन का ग्रेस पीरियड देती हैं, लेकिन इस अवधि में भी रिन्यूवल न होने पर व्यक्ति बिना किसी सुरक्षा कवच के रह जाता है, जो विशेष रूप से पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए जोखिम भरा है।

नवीनीकरण के समय ध्यान रखें ये बातें:

पॉलिसी की समय-सीमा समाप्त होने की तारीख पहले से याद रखें।

उम्र बढ़ने, परिवार में नए सदस्य जुड़ने या नई बीमारियों के अनुसार कवरेज की समीक्षा करें।

चिकित्सा और अस्पताल के खर्चों व महंगाई को ध्यान में रखते हुए बीमा राशि बढ़ाएं।

प्रीमियम दरों और पॉलिसी की शर्तों में हुए बदलावों को ध्यान से पढ़ें।

भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें और परिवार को जानकारी दें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News