ईसवाल में कुँए में कूदकर दी जान, 10 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाला

उदयपुर के निकट गोगुन्दा थाना क्षेत्र के ईसवाल गांव में कल गुरुवार को मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने कुँए में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान ईसवाल निवासी 40 वर्षीय चंपासिंह पुत्र मानसिंह के रूप में की गई है। कुँए से लाश को बरामद करने में 10 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ा।

 | 

गोगुन्दा थानाधिकारी भरत योगी ने बताया की चंपासिंह तनाव के चलते कल गुरुवार को आधी मुंडेर वाले कुँए में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी लेकिन तब तक चंपासिंह डूबकर मर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से कुँए से लाश निकालने का प्रयास किया लेकिन अँधेरा होने की वजह से असफलता हाथ लगी।

Download the UT App for more news and information

दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह आठ बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया तब जाकर शाम को चार बजे लाश कुँए से बाहर निकली जा सकी। बताया जा रहा है की मृतक मज़दूर था तथा नशे का आदि था। ऑपरेशन के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News