11350 गांवों में जल्द बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 454 करोड़ की लागत से छात्रों को मिलेगी खास सुविधाएं

 | 
11350 गांवों में जल्द बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 454 करोड़ की लागत से छात्रों को मिलेगी खास सुविधाएं 

Udaipur Times, New Delhi : नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। यूपी की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के काम में तेजी लाई जाएगी। दूसरे चरण में 454 करोड़ रुपये से 11350 ग्राम पंचायतों में यह कार्य कराया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार इसमें प्रथम चरण की दूसरी किश्त 454 करोड़ रुपये से और 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना का कार्य जल्द शुरू कराने का मुद्दा शामिल था।। उल्लेखनीय है कि दूसरी किश्त की धनराशि से काम कराने के माध्यम को लेकर पूर्व प्रमुख सचिव अनिल कुमार और विभागीय मंत्री के बीच सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके बाद से निर्णय के लिए यह फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है। New Delhi

जानकारी के मुताबिक मंत्री राजभर ने बताया है कि डिजिटल पुस्तकालय योजना की दूसरी किश्त 454 करोड़ रुपये से भी 11,350 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी और यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। New Delhi

मिली जानकारी के अनुसार पहली किश्त की 11,350 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय की स्थापना का कार्य चल रहा है, जो अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। New Delhi इस कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत मंत्री ने मुख्यमंत्री से की थी और अनुरोध किया था कि दूसरे चरण का कार्य एकीकृत रूप से राज्य सरकार की किसी संस्था से कराया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News