डिजिटलीकरण द्वारा बिजनेस प्रमोशन और साइबर क्राईम व सेक्युरिटी पर वेबिनार आयोजित

फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) उदयपुर शाखा ने आज फेसबुक लाइव पर डिजिटलीकरण द्वारा फोर्टी ब्रांच को-चैयरमेन प्रवीण सुथार के नेतृत्व में बिजनेस प्रमोशन,साइबर क्राईम व सेक्युरिटी पर वेबिनार का आयोजन किया गया। 
 | 

उदयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) उदयपुर शाखा ने आज फेसबुक लाइव पर डिजिटलीकरण द्वारा फोर्टी ब्रांच को-चैयरमेन प्रवीण सुथार के नेतृत्व में बिजनेस प्रमोशन,साइबर क्राईम व सेक्युरिटी पर वेबिनार का आयोजन किया गया। 

स्पीकर करण गर्ग डिजिटल मार्केटिंग से बिक्री बढ़ाने, डिजिटल तकनीकी से बेहतर प्रबंधन, पेर्सनल ब्रांडिंग, इन्टरनेट पर डाटा संग्रह के साथ इंटरनेट क्राइम और साइबर क्राइम आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

स्पीकर जर्मनी के सक्षम गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की अनेक सम्भावनाए आयेंगी। कैसे डिजिटलाईजेशन से हम वैश्विक स्तर पर इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं और बिक्री बढ़ा सकते हैं।

फोर्टी ब्रान्च को-चैयरमैन प्रवीण सुथार ने फोर्टी की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना की वजह से व्यापार में आ रही दिक्कतो का सामना करते हुए व्यापारियों के लिये ये वेबिनार आयोजित किया। जिसमें उदयपुर के साथ फोर्टी के 25 ब्रांचों के सदस्यों व राज्य के करीब 2000 लोगो ने लाइव फेसबुक वेबिनार को देखा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशांत शर्मा ने वेबिनार का संचालन किया। वेबिनार चेयरमेन लोकेश त्रिवेदी थे।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News