दिनेश गोठवाल बनें एआईजे के प्रदेशाध्यक्ष

भारतीय पत्रकार संघ
 | 
वर्तमान में दिनेश गोठवाल भारतीय पत्रकार संघ की उदयपुर इकाई के अध्यक्ष भी है।

उदयपुर। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय मुख्य सचिव पंडित मनोहर मंडलोई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं मार्गदर्शक क्रांति चतुर्वेदी के निर्देश पर शहर के पत्रकार दिनेश गोठवाल को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया।

मंडलोई ने बताया कि दिनेश गोठवाल को एआईजे व बीईंग मानव के बहुउद्देश्यीय कार्यक्रम हैप्पी विंटर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व भी प्रदान किया गया है।

वर्तमान में दिनेश गोठवाल भारतीय पत्रकार संघ की उदयपुर इकाई के अध्यक्ष का पदभार भी संभाल रहे है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News