दिनेश मुनि 3 मार्च को विहार कर देवेन्द्र धाम में पंहुचेंगे
श्री तारक गुरू जैन ग्रन्थालय में प्रवासरत श्रमणसंघीय सलाहकार दिनेश मुनि सहवर्ती संतवृन्द डाॅ. दीपेन्द्र मुनि, डाॅ. पुष्पेन्द्र मुनि के साथ 3 मार्च को प्रातः साढ़े नौ बजे ग्रन्थालय से मंगल विहार कर देवेन्द्र धाम पंहुचेंगे, जहा समाज द्वारा उनकी भव्य अगवानी की जायेगी।

ग्रन्थालय के उपाध्यक्ष गणेशलाल गोखरू ने बताया कि मुनित्रय वहां तीन दिन प्रवासरत रहने के बाद वहां से भुवाणा होते हुए नाथद्वारा की ओर विहार करेंगे। उल्लेखनीय मुनिमंडल 110 दिन में 1400 किमी.की दूरी तय करते हुए जयपुर, गुड़गांव, दिल्ली, पानीपत, अंबाला होते हुए चातुर्मास के लिये चातुर्मास स्थल पंजाब स्थित बरनाला पंहुचेंगे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इससे पूर्व दिनेश मुनि आदि संतवृन्द ने 2018 का चाुतर्मास नासिक में पूर्ण कर मात्र 60 दिन में एक हजार किमी. की दूरी तय कर उदयपुर पंहुचे थे। उल्लेखनीय है कि डाॅ. दीपेन्द्र मुनि, डाॅ. पुष्पेन्द्र मुनि भी मूलतः पंजाब से है और 13 वर्ष पश्चात पुनः पंजाब जा रहे है।dinesh muni