आईआईएफटी में उच्च स्थान पर रहे दीपांकर

दीपांकर गुप्ता ने इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड परीक्षा में 99.21 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर उच्च स्थान प्राप्त कर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि दीपांकर ने कुछ दिन पूर्व ही कैट परीक्षा में 99.77 पर्सेन्टाईल प्राप्त कर उदयपुर में अव्वल रहे थे।

 | 
आईआईएफटी में उच्च स्थान पर रहे दीपांकर

आईएमएस लर्निंग सेन्टर के छात्र दीपांकर गुप्ता ने इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड परीक्षा में 99.21 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर उच्च स्थान प्राप्त कर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि दीपांकर ने कुछ दिन पूर्व ही कैट परीक्षा में 99.77 पर्सेन्टाईल प्राप्त कर उदयपुर में अव्वल रहे थे।

सेन्टर की निदेशिका नीलकमल अग्रवाल ने बताया कि दीपांकर ने आईआईएफटी के अतिरिक्त सेन्ट जेवियर्स एप्टीट्यूट टेस्ट पास करने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही दीपांकर को आईआईएम कोजिकोड,आईआईएम लखनउ,आईआईएम कलकत्ता आदि कॉलेजो से प्रवेश के लिए निमंत्रण मिला है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News