ज्योतिष डिप्लोमा एवं एम.ए. में प्रवेश प्रारंभ

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अन्तर्गत संचालित ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र संस्थान में प्रवेश प्रारंभ हो गये है।

 | 

ज्योतिष डिप्लोमा एवं एम.ए. में प्रवेश प्रारंभ

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अन्तर्गत संचालित ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र संस्थान में प्रवेश प्रारंभ हो गये है।

संस्थान की डॉ. अलक नन्दा शर्मा ने बताया कि कर्मकाण्ड एवं पूजा पद्धति पाठ्यक्रमों में जन्म पत्रिका निर्माण, हस्तरेखा का ज्ञान, ग्रहो के प्रभाव, आकशीय घटनाअेां व मौसम के अनुसार पडने वाले प्रभाव, शारीरिक क्षमताएं वेद शालाए, मंदिर वास्तु, नगर वास्तु आदि की जानकारी दी जायेगी।

इसके अन्तर्गत भारतीय ज्योतिष डिप्लोमा एक वर्षीय, भारतीय वास्तु डिप्लोमा एक वर्षीय, भारतीय ज्योतिष सर्टिफिकेट छः माह, भारतीय वास्तु सर्टिफिकेट छः माह एवं भारतीय पूजा पद्धति व कर्मकाण्ड सर्टिफिकेट छह माह का डिप्लोमा कोर्स कराया जायेगा साथ ही ज्योतिष विज्ञान में दो वर्षीय मास्टर ऑफ ज्योतिष में प्रवेश लेने की अंतिम दिनांक 30 जुलाई, 2015 है।

फार्म सायं 04 से 06 के बीच श्रमजीवी महाविद्यालय से प्राप्त किए जा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News