हरियाणा से दिल्ली के लिए सीधी AC बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी और किराया
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सोनीपत के गोहाना से रोडवेज विभाग ने गोहाना से दिल्ली के लिए सीधी AC बस सेवा चालू हो गई है। जानकारी के अनुसार यह बस रोजाना दो चक्कर लगाने वाली है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक अब क्षेत्र के लोगों की दिल्ली जाने के लिए सामान्य बसों या निजी वाहनों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। AC बस रोजाना सुबह 10 बजे और दोपहर तीन बजे गोहाना बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में भी बस दिल्ली से गोहाना के लिए निर्धारित समय पर चलेगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के बाद देश की राजधानी दिल्ली तक भी सीधी AC बस उपलब्ध होने से गोहाना की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
दिल्ली का सफर
जानकारी के अनुसार गोहाना से रोजाना लगभग 400 से 500 लोग नौकरी, कारोबार, शिक्षा, इलाज और सरकारी कार्यों के लिए दिल्ली जाते हैं। Haryana News अधिकांश यात्रियों को सामान्य बसों में भीड़ का सामना करना पड़ता था नई AC बस सेवा शुरू होने से आरामदायक यात्रा संभव होगी। सामान्य बस का किराया प्रति यात्री 95 रुपये है और AC बस में 135 रुपये खर्च होंगे।
यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
मिली जानकारी के मुताबिक गोहाना से दिल्ली के बीच शुरू हुई AC बस से सोनीपत तक यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। सोनीपत से दिल्ली के बीच आने वाले शहरों के लोग भी आरामदायक सफर कर सकेंगे। चंडीगढ़ जाने वाली बस से रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। गोहाना से चंडीगढ़ रूट की बस पहले रोहतक जाती है। इसके बाद रोहतक से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। क्षेत्रीय यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और लंबी दूरी का सफर अधिक सुविधाजनक होगा। Haryana News
77 बसों का सब डिपो
जानकारी के अनुसार गोहाना सब डिपो के पास वर्तमान में कुल 77 बसें हैं, जिनमें करीब 30 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित की जा रही हैं। Haryana News वहीं पानीपत डिपो द्वारा भी गोहाना तक AC बसें चलाई जा रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में AC बस सेवाओं का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
