पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश प्रारम्भ

प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान द्वारा राज्य के समस्त पॉलीटेक्निकों में द्वितीय वर्ष में सीधे पार्श्व प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के पश्चात विद्यार्थी केवल दो वर्षों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर सकता है।

 | 

विद्या भवन पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि, प्रवेश के लिये शैक्षणिक योग्यता बारहवीं विज्ञान एवं गणित वर्ग में उत्तीर्ण  अथवा इंजीनियरिंग व्यवसायों में दो वर्षीय आई. टी. आई. अथवा बारहवीं विज्ञान वोकेशनल/टेक्निकल उत्तीर्ण हो। आवेदन पत्र भरने की अन्तिम दिनांक 28.07.2013 है।

मेहता ने बताया कि आवेदन ऑन लाईन भरे जायेंगे। विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग एवं प्रवेष आवेदन पत्र भरवाने के लिये सहयोग किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय समय में आ कर जानकारी प्राप्त कर फार्म भर सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News