हरियाणा में आई युवाओं के लिए सीधी भर्ती, जाने पूरा प्रोसेस
| Jun 11, 2026, 18:27 IST
Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : हरियाणा के बेरोगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 16 जून को प्रात: 09.00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में यह रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मेले में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, टर्नर, वायरमैन, वेल्डर और कारपेंटर व्यवसाय से पास हुए व अध्ययन कर रहे लडक़े-लड़कियां भाग ले सकते हैं।
