गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा निःसन्तानता चिकित्सा शिविर
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, उदयपुर के गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा दिनांक 5 व 6 सितम्बर 2014 को निःसन्तानता चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, उदयपुर के गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा दिनांक 5 व 6 सितम्बर 2014 को निःसन्तानता चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दो दिवसीय शिविर में आई.वी.एफ. कंसलटेन्ट डॉ. पुजा गांधी रोगियों को निःशुल्क परामर्श देगी। इसके साथ एल.एच., एफ.एस.एच., टि.एस.एच., प्रोलेक्टिन की जांचे निःशुल्क उपलब्ध होगी।
शिविर में कृत्रिम गर्भाधान आई.यू.आई., हिस्टरो स्कोपि, दुरबीन की जांच, टेस्ट ट्यूब बेबी आई.वी.एफ. की जांचे रियायती दरों पर उपलब्ध होगी। शिविर में आने वाले रोगी अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ में लाएं। रोगियों के लिए निःशुल्क बस सेवा प्रातः 8ः30 बजे से चेतक सर्कल से नियमित अंतराल पर उपलब्ध होगी।