बच्चों को कंबले व लाईब्रेरी के लिये पुस्तकें वितरीत
राउण्ड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल इण्डिया
| Nov 22, 2019, 19:32 IST
राउण्ड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे आरटीआई वीक के चौथे दिन आज गोद लिये गये विभिन्न विद्यालय में बच्चों को सर्दी से बचाव के लिये 200 कंबले व लाईब्रेरी के लिये 400 पुस्तकें प्रदान की।
उदयपुर। राउण्ड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे आरटीआई वीक के चौथे दिन आज गोद लिये गये विभिन्न विद्यालय में बच्चों को सर्दी से बचाव के लिये 200 कंबले व लाईब्रेरी के लिये 400 पुस्तकें प्रदान की।
टेबलर ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक 400 बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान किये। इस सेवा कार्य में 3 राउण्ड टेबल व 2 लेडिज सर्किल का सहयोग रहा।
इन सभी सेवा कार्यो में 40 हजार रूपये की लागत आयी। इस अवसर पर तिलक कटारिया, मोहित सिंघवी, स्वाती जैन, साक्षी जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
