यु सी सी आई में जीएसटी पर परिचर्चा
उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा बिजनेस स्टेण्डर्ड के संयुक्त तत्वावधान में जीएसटी पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।परिचर्चा के आरंभ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हंसराज चौधरी ने सभी का स्वागत किया।

परिचर्चा के दौरान वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य वित्त अधिकारी श्री अमिताभ गुप्ता, जे.के. टायर एण्ड इण्डस्ट्री लि. के महाप्रबंधक श्री अनिल मिश्रा, यूसीसीआई के मानद कोषाध्यक्ष श्री अंशुल मोगरा एवं पेसिफिक इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर श्री पुष्पकांत शाकद्वीपी ने जीएसटी कर प्रणाली से उद्योग, व्यवसाय एवं प्रोफेशनल्स सेक्टर पर जीएसटी लागू होने से लाभों एवं कठिनाईयों आदि पर विस्तृत परिचर्चा करते हुए विवेचन किया। इसके साथ वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त श्री संजय कुमार विजय एवं श्री शर्मा ने जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए सरकार की तरफ से पक्ष रखा।
प्रश्नकाल के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन बिजनेस स्टेण्डर्ड की जर्नलिस्ट दिलीशा सेठ ने किया। उपाध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा ने भी परिचर्चा में विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में मानद महासचिव श्री जतिन नागौरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।