शहर के विकास हेतु बन रहे मास्टर प्लान पर चर्चा
शहरीकरण के विकास को लेकर की जा रही 7 दिवसीय सेमिनार के दुसरे दिन आज नगर विकास प्रन्यास (यू आई टी) में शहर के विकास और मास्टर प्लान को लेकर चर्चा हुई।

शहरीकरण के विकास को लेकर की जा रही 7 दिवसीय सेमिनार के दुसरे दिन आज नगर विकास प्रन्यास (यू आई टी) में शहर के विकास और मास्टर प्लान को लेकर चर्चा हुई।
सेमिनार में उदयपुर शहर के मास्टर प्लान को लेकर कई मुद्दे पर चर्चा हुई, कई विभागों के विशेषज्ञों ने उदयपुर में मौजूद कमियों को लेकर अपनी बात जाहिर की।
यू आई टी सचिव आर.पी. शर्मा ने बताया कि, मीटिंग में शहर के बीच उद्योग न लगाने, शहर में जो ग्लास पेटेंट उपयोग में लिया जा रहा है, उसे बंद करने, आवासीय गरीब उन्मूलन के तहत जिस प्रकार की कॉलोनीयां बन रही है उनमे से 25 प्रतिशत गरीबो के लिए हो विशेष योजना हो। शहर में ट्राफिक की समस्या को कम करने के लिए भी चर्चा हुई।
इन सभी चर्चा के तहत एक प्रशनावली कर रिपोर्ट बनेगी, जिन पर गहन अध्ययन कर मास्टर प्लान में शामिल किया जायेगा। इस दौरान शहर की साफ-सफाई, झीलों के रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई।
सेमिनार के दौरान अध्यक्ष के रूप में शहरीकरण आयोग के अध्यक्ष के.के.भटनागर, चेयरमेन रूपकुमार खुराना और यू आई टी सचिव आर.पी. शर्मा मोजूद थे।
