गिट्स में अरबन प्लानिग एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंन्ट पर चर्चा

गीतांजली इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज, डबोक, उदयपुर में सिविल डिपार्टमेन्ट के तत्वाधान में अरबन प्लानिंग एवं एन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंन्ट पर चर्चा की गई। गिट्स के डायेरेक्टर डॉ. प्रो. कीन. सेठ ने बताया की भारत सरकार शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रही है

 | 
गिट्स में अरबन प्लानिग एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंन्ट पर चर्चा

गीतांजली इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज, डबोक, उदयपुर में सिविल डिपार्टमेन्ट के तत्वाधान में अरबन प्लानिंग एवं एन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंन्ट पर चर्चा की गई। गिट्स के डायेरेक्टर डॉ. प्रो. कीन. सेठ ने बताया की भारत सरकार शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रही है।

शहरों का स्मार्ट बनने में सबसे बडी बाधा वहां ड्रेनेज सिस्टम, ट्रैफिक कन्ट्रोल, रोड कनेक्टीविटी व ठोस कचरा निस्तारण है। इसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रो. रजनी कान्त पटेल व डॉ. सेजल पटेल (सी.ई.पी.टी. अहमदाबाद) के सानिध्य में चर्चा की गई। उदयपुर को कैसे स्मार्ट सिटी बनाया जाय तथा इंजीनियरिंग के विथार्थी शहर को स्मार्ट बनाने में कैसे अपना योगदान दे सकते है, इस पर विचार विमर्ष किया गया। कार्यक्रम का सचांलन सिविल डिपार्टमेन्ट के हेड डॉ. मनीष वर्मा द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News