कल्चरल फोटोग्राफी के विविध आयामों पर चर्चा
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पग्राम के संगम कला दीर्घा

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पग्राम के संगम कला दीर्घा में आयोजित कल्चरल फोटोग्राफी वर्कशॉप में मुम्बई के शिरीष कराले ने दूसरे दिन की शुरुआत पीपीटी प्रेजेंटेशन से, जिसमें राजस्थान के पुष्कर और लद्दाख की नयनाभिराम पिक्चर से अंडर स्टेंडिंग द सब्जेक्ट एंड लाइट को समझाया।
इस दौरान एक अन्य प्रजेंटेशन द्वारा प्रतिभागियों ने शहर में आयोजित हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित थिएटर और म्युझिक कंसर्ट की लाइट और एंगल को समझा। आऊटडोर सेशन के बाद दिन के दुसरे इंडोर सेशन में टेबलटोप की बारीकियां सीखीं तो अगले सत्र में पुनः आउटडोर लाइटिंग में लोक कलाकारों के पोर्ट्रेट और डांसिंग पोज़ शूट किए गए।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
आखिरी सत्र में एक और जहाँ पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. कुंजन आचार्य ने प्रतिभागियों को फोटोजर्नलिज्म के बारे में बताते एक बेहतर फोटोजर्नलिस्ट की खूबियों को रेखांकित किया वहीं शिरीष कराले ने सॉफ्ट ड्रिंक में स्पलैश इफेक्ट के बेहतर नमूने क्लिक किये।
उल्लेखनीय है कि रविवार इस कार्यशाला का आखरी दिन होगा, जब प्रतिभागी वर्कशॉप में सीखी तकनीक पर अपने क्रिएटिव फोटोग्राफ्स क्लिक कर प्रमाण पत्र पाएंगे।