विश्वविद्यालय परिसर में डिस्पेंसरी प्रारंभ

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर में आज सभागार के पास डिस्पेन्सरी का उद्घाटन किया गया। डिस्पेंन्सरी का उद्घाटन कुलपति आई. वी त्रिवेदी ने फीता काटकर किया।

 | 

विश्वविद्यालय परिसर में डिस्पेंसरी प्रारंभ

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर में आज सभागार के पास डिस्पेन्सरी का उद्घाटन किया गया। डिस्पेंन्सरी का उद्घाटन कुलपति आई. वी त्रिवेदी ने फीता काटकर किया।

छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पालीवाल ने बताया कि छात्रों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना इस डिस्पेंसरी का मुख्य उद्देश्य है। पिछले दिनों हुए चुनावों मे भी विश्वविद्यालय परिसर मे डिस्पेंसरी को प्रारंभ करना मुख्य चुनावी मुद्दा था। इस डिस्पेन्सरी में डॉ छापरवाल प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से 10.30 तक अपनी सेवाएं देगें।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता दरियाव सिंह चुण्डावत, वाणिज्य महाविद्यालय के प्रो. विजय श्रीमाली, आर्टस कालेज के अधिष्ठाता प्रो. शरद श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश सुहालका, दिलीप जोशी, दीपक शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News