हेल्पलाईन से पौने चार हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर स्थापित हेल्पलाईन से अभी तक प्राप्त 4 हजार 89 शिकायतों में से 3 हजार 808 शिकायतों का निवारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई है। हेल्पलाईन पर ग्रामीण क्षेत्र से 207 एवं शहरी क्षेत्र से 3882 कुल 4089 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र की 201 तथा शहरी क्षेत्र की 3607 कुल 3808 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

 | 

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर स्थापित हेल्पलाईन से अभी तक प्राप्त 4 हजार 89 शिकायतों में से 3 हजार 808 शिकायतों का निवारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई है।

हेल्पलाईन पर ग्रामीण क्षेत्र से 207 एवं शहरी क्षेत्र से 3882 कुल 4089 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र की 201 तथा शहरी क्षेत्र की 3607 कुल 3808 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहरी क्षेत्र में एवीवीएनएल से सम्बन्धित 137, सार्वजनिक निर्माण विभाग से सम्बन्धित 10, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से सम्बन्धित 74, नगर विकास प्रन्यास से सम्बन्धित 966, नगर परिषद् से सम्बन्धित 2393 तथा आवासन मण्डल से सम्बन्धित 27 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News