नेत्रहीन से बलात्कार के आरोप में दूर के रिश्तेदार गिरफ्तार

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी
 | 
नेत्रहीन से बलात्कार के आरोप में दूर के रिश्तेदार गिरफ्तार
आरोपी हेमराज उर्फ़ हेमा व् दिनेश उर्फ़ कांतुडा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 374 डी, 457, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उदयपुर 23 नवंबर 2019। जिले की नाइ थाना पुलिस ने करीब सात दिन पूर्व नाइ थाना क्षेत्र में एक नेत्रहीन लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार का घिनौना कृत्य करने वाले रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पीड़िता लड़की के भाई की रिपोर्ट के अनुसार उसकी बहन पांच साल की आयु से दोनों आँख से देख नहीं पाती थी। 16 नवम्बर 2019 को उसका भाई किसी कार्यवश नाथद्वारा गया हुआ था। शाम को उसके दूर के दो रिश्तेदार घर पर आये और नेत्रहीन लड़की को अकेली पाकर उसके साथ बलात्कार किया। तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 

पीड़िता ने उसके भाई के घर आने पर घटना के बारे में जानकारी दी तो उसके भाई ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

पुलिस उप अधीक्षक, महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल चेतना भाटी ने मामले की जांच कर आरोपी हेमराज उर्फ़ हेमा व् दिनेश उर्फ़ कांतुडा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 374 डी, 457, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News