शुद्धि द्वारा जरूरतमंदों को कपड़े, जूते वितरित
शुद्धि टीम, (शोर्यगढ़ रिसोर्ट एंड स्पा) द्वारा बड़ंगा, धार, धार खेड़ा तथा हवाला गांव में आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंदों को कपड़े, जूते आदि वितरित किये। फाउण्डर रूपम सरकार, जनरल मैनेजर शोर्यगढ़ रिसोर्ट एंड स्पा ने बताया कि आज भी कई परिवार ऐसे हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी, कपड़े, जूते भी नसीब नहीं होती है। ऐसे लोगों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शुद्धि नामक एक टीम गठित की गई है जो जरूरमंदों के बीच जाकर सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उनकी जरूरतों की पूर्ति के लिए काम करती है।

इसके अलावा टीम द्वारा अंबामाता अंध विद्यालय में कराओके सेट प्रदान किया गया तथा शोर्यगढ़ सिरोर्ट एंड स्पा में बीस बच्चों तथा तीन अध्यापकों को भोजन कराया गया। साथ ही साथ एनिमल एड सोसायटी में पूरा दिन व्यतीत कर दवाइयां व खाना वितरित किया गया। इस अवसर पर रूपम सरकार के साथ चिक्स कनेक्ट की फाउंडर हुर्रतुलमल्लिका ताज, उदयपुर ब्लॉग के फाउण्डर संजीत चौहान, प्रियदर्शनी, गीतांजलि, राजकुमारी, खुमान सिंह, प्रेम तेली, जितेन्द्र, पूरन, उमंग, करन, तेजा, महेन्द्र तथा जनार्दन भी मौजूद थे।