रोगियों को फल वितरित

बुधवार को मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर से सम्बद्ध राजकीय आयुर्वेद ‘अ’ श्रेणी चिकित्सालय, मोतीचोहट्टा में प

 | 

रोगियों को फल वितरित

बुधवार को मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर से सम्बद्ध राजकीय आयुर्वेद ‘अ’ श्रेणी चिकित्सालय, मोतीचोहट्टा में पंचकर्म चिकित्सा इकाई में ‘सोरायसिस’ रोग चिकित्सा से लाभान्वित रोगी महेन्द्रसिंह द्वारा चिकित्सालय में उपचाररत् रोगियों को फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य आयुर्वेद महाविद्यालय प्रो. गौरीशंकर इन्दोरिया ने इसे रोगियों के हित में सराहनीय कदम बताते हुए अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर इसको निरन्तर कायम रखने की जरूरत बतायी। प्रभारी अधिकारी डॉ.बालकृष्ण शर्मा ने ऐसी गतिविधियों से रोगी को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करने वाली बताया।

चिकित्सालय में पंचकर्म यूनिट के प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस चिकित्सालय के अंतर्गत रोगियों को भर्ती कर जीर्ण व्याधियों यथा सोरायसिस आदि त्वचा विकार, संधियों के रोग, दमा एवं श्वास से संबंधित बीमारियों, मोटापा, रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी से उत्पन्न होने वाली समस्त व्याधियों का उपचार पंचकर्म शोधन चिकित्सा के माध्यम से नि:शुल्क किया जाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News