180 बच्चों को स्वेटर वितरीत किए

राउंड टेबल इंडिया, लेडीज सर्कल इंडिया और 41 आरर्स क्लब ने सर्दी से बचाव के लिये वंचित बच्चों को राहत देने की पहल के तहत ईसवाल स्थित रेबारियों की ढाणी में अध्ययनरत 180 निर्धन बच्चों को स्वेटर वितरीत किये गये।

 | 

राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन वरुण मुर्डिया और लेडीज सर्कल इंडिया के चेयरपर्सन शबनम तोबवाला ने बताया कि उक्त विद्यालय में पहली क्लास से आठवीं क्लास तक पढ़ने वाले गरीब बच्चों का पता लगाकर उन्हें सर्दी से बचाव के लिये स्वेटर प्रदान किये। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक सेवा के लिये राउण्ड टेबल इंडिया के पूर्व सदस्यों द्वारा गठित 41 आरर्स क्लब ने भी सहयोग किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर हंजला इनायत, शशांक सिंघवी, समीना हंजला सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। समारोह के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पकांत व्यास और रेबारियो की ढाणी के सरपंच नागेंद्र सिंह झाला भी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News