400 बालिकाओ को स्कूल ड्रेसें वितरीत
इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज उमरड़ा गांव घोड़ाघाटी पारोला स्थित श्रीज्ञान बाल मंदिर बालिका विद्यालय में 400 बालिकाओं के लिये कुुसुम राठी के सहयोग से स्कूल ड्रेसें वितरीत की।
| Oct 17, 2019, 19:17 IST

उदयपुर 17 अक्टूबर 2019। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज उमरड़ा गांव घोड़ाघाटी पारोला स्थित श्रीज्ञान बाल मंदिर बालिका विद्यालय में 400 बालिकाओं के लिये कुुसुम राठी के सहयोग से स्कूल ड्रेसें वितरीत की।
क्लब अध्यक्ष रेखा भाणावत ने बताया कि इस अवसर पर सचिव सुन्दरी छतवानी, कांता जोधावत, पुष्पा कोठारी मौजूद थी। क्लब द्वारा निकट भविष्य में विद्यालय को जरूरत के अनुसार और सामग्री दी जायेगी।
