विद्यालय के बच्चो को स्वेटर वितरित किये

गिर्वा में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कुल पिपलिया में उदयपुर मोती चौहटा के व्यवसायी दानदाता सुनिल जी और विजय जी सोनी के सहयोग से उनके पिता जी स्वर्गीय कन्हैयालाल जी डसानिया की स्मृति में स्कुल के 100 बच्चों को स्वेटर ऊनी वस्त्र वितरित किये गए।

 | 

इस अवसर पर गिर्वा के बी.ओ. वीरेंद्र सिंह जी यादव और कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाद्यक्ष अरविन्द सिंह राव आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर बी.ओ.वीरेंद्र सिंह जी यादव और कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह जी राव ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए दानदाता सुनील जी,विजय जी सोनी को एवम् विद्यालय स्टाफ निर्मला व्यास,मंजुला भानावत,रिजवाना,ललिता यादव को शिक्षा विभाग की और से धन्यवाद अर्पित किया और आगे भी इसी तरह बच्चों के लिए सहयोग हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया।

इस अबसर पर सुनील जी विजय जी सोनी के साथ उनके माताजी बहन परिवार जन और गाँव के मोतबीर लोग भी उपस्थित थे।

अंत में धन्यवाद विद्यालय की शिक्षिका निर्मला व्यास ने अर्पित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News