ग्रीष्मकालीन शिविर निखार में 50 मटकों का वितरण
श्री महावीर युवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित 12 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर निखार मंगलवार को विज्ञान समिति सभागार में जुम्बा, डांस, ऐराबिक्स, कुकिंग कार्यशाल के साथ 50 मटकों का वितरण किया गया। संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फतावत ने बताया कि शिविर में भूखे को भोजन व प्यासे का पानी की थीम पर 50 मिट्टी के मटाकों का वितरण किया गया ताकि राहगीर प्यास बूजा सकें।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि कुकिंग कार्यशाला में विशेषज्ञा बेला जैन एवं निर्मला सोनी ने मिठ्ठी ईलाईची कुकिज, बादाम कुकिज, नान खटाई, चोकलेट मफीन्स, टूटी-फ्रूटी वनिला मफीन्स बनाना सिखाया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
जुम्बा एस्पर्ट रणजीत सोलंकी ने जुम्बा, एरोबिक्स का प्रशिक्षण दिया। कोरियोग्राफर राहुल प्रियांशु ने कई प्रकार के नृत्यों का प्रशिक्षण दिया। शिविर में महिलाओं को सुशीला मेहता ने एक्युप्रेशर का प्रशिक्षण दिया। धर्मिक पाठशाला में जैन धर्म के तीर्थंकर, स्वप्न आदि का ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम में मंगलाचरण कल्पना बोहरा, मुक्ता जैन, गरिमा धींग, अनिता सिंघवी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री सोनल सिंघवी द्वारा किया गया।