354 निर्धन छात्रों को शैक्षणिक किट वितरीत
सरल ब्लड बैंक एवं लायन्स क्लब आफ उदयपुर अमन के संयुक्त तत्वावधान में आज रेजीडेन्सी स्थित राजकीय माध्यमिक विशिष्ठ विद्यालय 354 निर्धन छात्रों को शैक्षणिक किट प्रदान किये गये।
| Jul 29, 2015, 20:37 IST

सरल ब्लड बैंक एवं लायन्स क्लब आफ उदयपुर अमन के संयुक्त तत्वावधान में आज रेजीडेन्सी स्थित राजकीय माध्यमिक विशिष्ठ विद्यालय 354 निर्धन छात्रों को शैक्षणिक किट प्रदान किये गये।
इस अवसर पर सरल ब्लड बैंक के श्याम एस.सिघवी ने बताया कि ब्लड बैंक एवं लायन्स क्लब अमन द्वारा इस वर्ष करीब 1 हजार बच्चों को इस प्रकार के शैक्षणिक किट प्रदान करेगा। जिसमें उनके पठन पाठन की सम्पूर्ण सामग्री शामिल है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गोपाल काबरा, सचिव महेन्द्र तलेसरा, संयम सिंघवी सहित अनेक क्लब सदस्य मौजूद थे।