वार्ड 37 में 500 घरों में हुआ मास्क वितरण प्रारम्भ

शुभारम्भ धोली मगरी क्षेत्र में उप महापौर पारस सिंघवी ने किया। 
 
 | 
वार्ड 37 में 500 घरों में हुआ मास्क वितरण प्रारम्भ
 वार्ड के प्रत्येक घर में 2 मास्क दिये जा रहे है।

उदयपुर 10 अप्रैल 2020। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आव्हान पर वार्ड 37 के पार्षद अरविन्द जारोली ने अपने वार्ड में 500 घरो में मास्क वितरण का कार्य प्रारम्भ किया। जिसका शुभारम्भ धोली मगरी क्षेत्र में उप महापौर पारस सिंघवी ने किया। 

अरविन्द जारोली ने बताया कि वार्ड के प्रत्येक घर में 2 मास्क दिये जा रहे है। हेन्ड मेड फेस मास्क पारस सिंघवी व वार्ड पार्षद अरविन्द जारोली ने क्षेत्रवासियो के चेहरे पर मास्क लगा वितरण प्रारम्भ किया। 

इस अवसर पर देवकिशन मेनारिया, अरुण बया, किरण झगड़ावत, रामेश्वर भट्ट, ने सहयोग किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News