औषधिय पौधों का वितरण

रोटरी क्लब पन्ना
 | 
साधना हेण्डीक्राफ्ट नामक संस्थान परिसर में औषधिय पौधों का पौधरोपण व वितरण किया गया।
 

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना द्वारा आज साधना हेण्डीक्राफ्ट नामक संस्थान परिसर में औषधिय पौधों का पौधरोपण व वितरण किया गया।

क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि विभिन्न बीमारियों में काम आने वाले औषधिय पौधों का आज परिसर में पौधरोपण किया गया तथा वहीं अन्य लोगों को वितरण भी किया गया ताकि वे भी अपने यहाँ औषधिय पौधें लगाकर उनका लाभ ले सकें। 

इस अवसर पर साधना संस्थान की सीईओ सीमा शाह, रीया चक्रवर्ती, शुंभागी सिंह राठौड़ सहित अनेक महिलायें मौजूद थी। गत 1 जुलाई से लेकर अब तक विभिन्न विद्यालयों व संस्थाओं को मीठा नीम, तुलसी, अडुसा, गुगल, वासा, पत्थर चट्टा, चमेली कट करज, गिलोय, आंवला सहित अनेक औषधिय पौधों का वितरण करते आ रहे है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News