2500 लोगों को स्वाईन फ्ल्यू निवारक दवा का वितरण

लायंस क्लब एकलिंगजी एवं राजस्थान विद्यापीठ के होम्योपेथी चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को शास्त्री सर्कल चौराहे पर स्वाईन फ्ल्यू रोग निवारण हेतु 2500

 | 

2500 लोगों को स्वाईन फ्ल्यू निवारक दवा का वितरण

लायंस क्लब एकलिंगजी एवं राजस्थान विद्यापीठ के होम्योपेथी चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को शास्त्री सर्कल चौराहे पर स्वाईन फ्ल्यू रोग निवारण हेतु 2500 शहरवासियों को निशुल्क जांच एवं होम्योपेथी दवा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर होम्योपेथी चिकित्स द्वारा लोगों को इस रोग से बचाव हेेतु पत्रक का भी वितरण किया गया। लायंस क्लब एकलिंगजी के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोगरा, उपाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, प्रकाश विरानी, सचिव राकेश सेन, अरविंद चतुर, कमलेश कुमावत, मानव मिंडा, विद्यापीठ के डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. प्रियंका कोठारी, डॉ. निवेदिता ने अपनी सेवाएं दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News