डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चेम्पियनशिप का समापन

लव कुश स्टेडियम उदयपुर में प्लाई पावर कम्पनी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चेम्पियनशिप का आज समापन हुआ। चेम्पियनशिप में उदयपुर जिले के करीब 120 बच्चो ने भाग लिया जिसमे विजेताओ में 16 लडकियां एव 25 लड़के शामिल हैं। इस चेम्पियनशिप को उम्र के हिसाब से विभाजित किया गया था जिसमे अंडर 15, अंडर 21 एव अपर 21 ग्रुप थे।

 | 

उदयपुर बैडमिंटन संघ के सचिव सुधीर बक्षी ने बताया कि, इस चेम्पियनशिप का आयोजन करीब 40 वर्षो से होता आ रहा है और प्रत्येक वर्ष उदयपुर जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चो ने भाग लिया एव उत्साह दिखाया। इस प्रतिस्पर्धा में ना सिर्फ लड़के अथवा लडकियों ने भी अपना हुनर दिखाया।

उदयपुर बैडमिंटन संघ के सुशील चोरड़िया ने बताया कि, यहाँ से चयनित खिलाडी नेशनल बेटमिन्टन चेम्पियनशिप हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें से जीतेन्द्र जैन और रजत राठोड़ ने अच्छी पोजीशन हासिल भी कि। प्रत्येक वर्ष चेम्पियनशिप के परिणामो के आधार पर चयनित खिलाडी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आयोजन सचिव ललित मेहता ने बताया कि, प्रतियागिता के विजेता और उपविजेता को 9 सितम्बर को शाम 5  बजे लव कुश इंडोर स्टेडियम में सम्मान समारोह के के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News