जिला कलेक्टर द्वारा मतदान करने की अपील
मतदान का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन देने हेतु आज जिला कलेक्ट्री में जिला कलेक्टर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमे जिला कलेक्टर ने लोगों से सबसे बड़े लोकतंत्र में भाग लेने की अपील की।
| Nov 27, 2013, 19:35 IST
मतदान का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन देने हेतु आज जिला कलेक्ट्री में जिला कलेक्टर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमे जिला कलेक्टर ने लोगों से सबसे बड़े लोकतंत्र में भाग लेने की अपील की।
जिला कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने कहा कि 1 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से जिले भर में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है, सभी प्रशासनिक अधिकारियो एंव कर्मचारियो ने घर-घर जाकर लोगो से वोटिंग कि अपील की जा रही है और मतदाताओं को वोटर स्लिप दी जा रही है।