जिला कलक्टर ने प्रभारी अधिकारी की बैठक लेकर दिये महत्वपूर्ण निर्देश
राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह का उदयपुर में आयोजन तथा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने आज सभी प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौंपे गए कार्यो की समीक्षा की और तय समय में कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वें स्वाधीनता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के तहत मुख्य समारोह स्थल महाराणा भूपाल स्टेडियम में व्यापक तैयारियां, विशिष्ट अतिथियों के प्रवेश, वाहन पार्किंग, रंगरोगन आदि के संबंध में उन्होंने नगर निगम आयुक्त कों निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास साफ सफाई, सूचना केन्द्र के पास खुले नाले को ढकवाने तथा स$डक पर डामरीकरण करने के संबंध में मौका मुआयना करनें एवं इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करें।
बैठक में इसके अलावा आयोजित होने वाली रिहर्सल, मुख्य समारोह एवं सहेलियों की बा$डी में आयोजित होने वाले एट होम कार्यक्रम में प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने सुरक्षा बन्दोबस्त को लेकर की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रस्तावित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।