जिला फुटबॉल संघ अंडर 14 बेबी लीग प्रतियोगिता
जिला फुटबॉल संघ उदयपुर द्वारा आयोजित प्रथम बेबी लीग (अंडर-14) फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में हल्दी घाटी चैलेंजर ने प्रताप वारियर्स को 3-0 से हरा कर अपना पहला मैच जीता। जिला संघ के सचिव शकील अहमद ने बताया कि इस से पूर्व उदघाट्न समारोह के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान ज़िंक फुटवाल लिंक के हेड रोहित पाराशर जी थे। विशिष्ठ अतिथि जिल

जिला फुटबॉल संघ उदयपुर द्वारा आयोजित प्रथम बेबी लीग (अंडर-14) फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में हल्दी घाटी चैलेंजर ने प्रताप वारियर्स को 3-0 से हरा कर अपना पहला मैच जीता। जिला संघ के सचिव शकील अहमद ने बताया कि इस से पूर्व उदघाट्न समारोह के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान ज़िंक फुटवाल लिंक के हेड रोहित पाराशर जी थे। विशिष्ठ अतिथि जिला खेल अधिकारी अमृत लाल कल्याणी, राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष नदीम अंजुम थे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में हल्दी घाटी चैलेंजर के फ़ैज़ मोहम्मद ने 2 तथा हेमेंद्र सिंह ने प्रताप वारियर्स के खिलाफ एक गोल किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फ़ैज़ मोहम्मद को घोषित किया गया।
जिला संघ के सचिव शकील अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। मैच के निर्णायक विपुल चनाल, जस्टिन जैस, मुस्तकीम थे।पहले मैच में सारीम सुहेल की तिकड़ी की बदौलत रॉयल राजपुताना ने मेवाड़ टाइगर्स को 5-1 से परास्त किया। विजेता टीम के सारीम सुहेल ने 3 तथा ध्रुवांग सिंह राव एवं राघव मूंदड़ा ने एक एक गोल किया। मेवाड़ टाइगर्स के दिव्यांश टेलर ने अपनी टीम के लिए एक मात्र गोल किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
दूसरा मैच हल्दीघाटी चैलेंजर्स ओर उदयपुर ईगल के बीच खेला गया जो कि निर्धारित समय तक गोल रहित रहा। तीसरा लीग मैच लेकसिटी लायन्स तथा प्रताप वारियर्स के बीच खेला गया ये मैच भी 0-0 से ड्रा रहा ।प्रथम मैच में सारीम सुहेल, दूसरे मैच के अर्णव गौड़, तीसरे मैच मैच के हर्षवर्द्धन सिंह रॉव मेन ऑफ द मैच घोषित किये गए।