जिला स्तरीय 37 वीं नेहरू हाॅकी प्रतियोगिता सम्पन्न

श्री जैन अग्रवाल बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, धानमंडी उदयपुर की मेजबानी में 37वीं जिला स्तरीय नेहरू हॉकी अन्डर-15 प्रतियोगिता का आज विद्यालय परिसर में समापन हुआ।

 | 

जिला स्तरीय 37 वीं नेहरू हाॅकी प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर। श्री जैन अग्रवाल बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, धानमंडी उदयपुर की मेजबानी में 37वीं जिला स्तरीय नेहरू हॉकी अन्डर-15 प्रतियोगिता का आज विद्यालय परिसर में समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, उप जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सालवी, विशिष्ठ अतिथि फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मनीष सोनी, श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष ब्रजमोहन अग्रवाल,विद्यालय के निदेशक सतीशचन्द्र अग्रवाल, सह निदेशक अशोक सिंहल तथा प्रतिभागी विद्यालयों की टीम व शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

प्रारम्भ में मेजबान विद्यालय के प्राचार्य धर्मनारायण श्रीमाली ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अभिनव पटेरिया,निर्भय सिंह राठौड़ ने सभी का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

टुर्नामेन्ट में विद्याभवन उच्च माध्यमिक विद्यालय विजेता रही। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईसवाल रनर अप रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब ईसवाल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सोहनलाल को मिला। दल व दल प्रभारी को गोल्ड व सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News