जिला स्तरीय आयु वर्ग ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रौचक व घमासान मुकाबले

लायन्य क्लब उदयपुर महाराणा द्वारा चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में 3 दिवसीय जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन कर्इ रोचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि आज हुए तीन चक्रों में स्वयं भार्गव ने शुभानी कपूर, यश पुरोहित ने रिचिन जैन, युगांश शुक्ला व मोनिका साहू ने योगेश हिंगड़, विभव पामेचा ने अर्पिता जैन को हराकर प्रतियोगिता में उलटफेर की जड़ी लगा दी।

 | 

इससे पूर्व आज के चक्र का उदघाटन प्रान्तपाल लायन आर.के. अजमेरा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि राजेश शर्मा, विपिन लोढ़ा, प्रकाश विरानी, अशोक जैन थे।

निर्णायक रिषि सालवी ने बताया कि परिणाम इस प्रकार रहें-

अण्डर- 7 से 13 वर्ग में रिदित निमडिया, स्वयं भार्गव, कुलदीप चोटरानी, पल्लव चौधरी, नवनीत सिंह, उज्जवल सोनी, चिराग छाबरा, भावेश साहू, शुभानी कपूर, नमन पोरवाल, अनिशा जैन, ओजस शुक्ला, र्इशिका जैन, प्रभव माहेश्वरी, वन्दन लोढ़ा, जलज जैन विजयी के साथ अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनाये हुए है।

अण्डर- 15 से सिनीयर वर्ग में यश पुरोहित, हर्षित चण्डालिया, अर्पिता जैन, मोनिका साहू, रिचिन जैन, विभव पामेचा, योगेश हिंगड़, हितेश चौबिसा, राहुल व्यास, चयन दुरेजा, रामवीर सिंह, युगांश शुक्ला, शैफाली जैन हेमन्द्र सिंह, हर्ष जैन, जय चौधरी विजयी के साथ अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनाये हुए है।

प्रतियोगिता का अगला चक्र प्रात: 08:30 बजे व समापन व पुरस्कार वितरण दोपहर 03:30 बजे होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News