जिला स्तरीय आयु वर्ग ओपन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, ओपन वर्ग में रिदित व यश चैम्पियन
लायन्य क्लब उदयपुर महाराणा द्वारा चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में 3 दिनों से चल रही जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के जुनियर वर्ग में रिदित निमडि़या व सिनियर वर्ग में यश पुरोहित चैम्पियन रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि लायंस आर.एल. कुणावत थे। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष आर.के.नियोगी द्वारा की गयी। विशिष्ट अतिथि राजेश शर्मा, विपिन लोढ़ा, प्रकाश विरानी, अशोक जैन व सचिव नरेश माहेश्वरी थे।

निर्णायक रिषि सालवी ने बताया कि सात चक्र पश्चात् परिणाम इस प्रकार रहें, अण्डर- 7 वर्ग में चिन्मय श्रीमाली, आस्टिन जार्ज, अरूण कटारिया, अण्डर- 9 वर्ग में पल्लव चैधरी, प्रभव माहेश्वरी, अक्षिता जैन, अण्डर- 11 वर्ग में जलज जैन, भावेश साहू, अनिशा जैन, अण्डर- 13 वर्ग में रिदित निमडि़या, स्वयं भार्गव, उज्जवल सोनी, अण्डर- 15 वर्ग में अर्पिता जैन, युगांश शुक्ला, पारूल पोरवाल, अण्डर- 17 वर्ग में मोनिका साहू, चन्द्रजीत सिंह, जय चैधरी, अण्डर- 19 वर्ग में हर्षित चण्डालिया, जयन दुरेजा, हर्ष जैन, सिनीयर वर्ग में यश पुरोहित, रिचिन जैन, रामवीर सिंह क्रमशः अपने-अपने वर्गो में प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता शातिरों का मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष शातिरों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये। नकद पुरस्कार प्राप्त करने वाले शातिरों में सिनीयर वर्ग में यश पुरोहित, रिचिन जैन, हर्षित चण्डालिया, मोनिसा साहू, अर्पिता जैन व जुनियर वर्ग में रिदित निमडि़या, स्वयं भार्गव, उज्जल सोनी, शुभानी कपूर, नवनीत सिंह को क्रमशः 700/-, 600/-, 500/-, 400/-, 300/- रूपये नकद प्रदान किये गये।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal