जिला स्तरीय आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता कल से
चेस-इन-लेकसिटी की मेजबानी में जिला स्तरीय ओपन अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर बालक-बालिका वर्ग की 2 दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता कल रविवार से श्रमजीवी महाविधालय लेकसिटी उदयपुर में आयोजित होगी। आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिले के फीडे रेटेड व राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेगें। प्रतियोगिता […]
चेस-इन-लेकसिटी की मेजबानी में जिला स्तरीय ओपन अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर बालक-बालिका वर्ग की 2 दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता कल रविवार से श्रमजीवी महाविधालय लेकसिटी उदयपुर में आयोजित होगी। आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिले के फीडे रेटेड व राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेगें। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 7 चक्रो में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रिषि सालवी होंगे।
आयोजन प्रमुख डा. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि सभी वर्गों में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ीयों को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता स्थल पर प्रात: 09:00 से 10:30 तक प्रविषिट दे सकते है। पहला चक्र प्रात: 11:00 बजे खेला जायेगा।
